

Sports News आपणी हथाई न्यूज, क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय और अनुभवी क्रिकेट अम्पायर डिकी बर्ड का कल 92 साल की उम्र में निधन हो गया। डिकी बर्ड ने 1973 से लेकर 1996 तक क्रिकेट अम्पायर के रूप में अपनी सेवाएं दी। 1983 में जब भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार क्रिकेट वर्ल्डकप जीता था, उस मैच की अम्पायरिंग भी डिकी बर्ड ने ही की थी। डिकी बर्ड ताउम्र क्रिकेट के प्रति ही समर्पित रहें, इसलिए उन्होंने शादी तक नहीं की थी। डिकी बर्ड ने 66 टेस्ट मैच और 69 वन डे मैचो में अम्पायर की भूमिका अदा की थी।
मनोज रतन व्यास


