

National Film Award आपणी हथाई न्यूज, कल 71वां नेशनल फ़िल्म अवार्ड समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ। साल 2023 के नेशनल फ़िल्म अवार्ड विजेताओं को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। नेशनल फ़िल्म अवार्ड में सारी महफ़िल सुपर स्टार शाहरुख़ खान लूट गए, तीन दशक के लम्बे फ़िल्म करियर में पहली बार शाहरुख़ खान को बेस्ट लोकप्रिय अभिनेता का नेशनल फ़िल्म अवार्ड उनकी फ़िल्म “जवान ” के लिए दिया गया।
शाहरुख़ खान के साथ उनकी अनेक फिल्मों में को -स्टार रही रानी मुखर्जी को फ़िल्म मिसेज़ चटर्जी वर्सेज नार्वे के लिए बेस्ट अभिनेत्री का नेशनल फ़िल्म अवार्ड दिया गया।
नेशनल फ़िल्म अवार्ड देश की आधिकारिक 18 भाषाओं में बनने वाली विभिन्न फिल्मों के लिए हर साल दिया जाता है। मलयालम सुपर स्टार मोहन लाल को इस वर्ष का दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने का ऐलान हुआ था, कल मोहनलाल को भी राष्ट्रपति ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड देकर सम्मानित किया।
मनोज रतन व्यास


