

Bollyeood आपणी हथाई न्यूज, अस्सी के दशक में देश की राजनीति में खूब चर्चा में रहा शाहबानो केस अब फिल्मी पर्दे पर दिखाई देगा। शाहबानो केस पर बनी फ़िल्म का नाम “हक ” रखा गया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका इमरान हाशमी और यामी गौतम ने अदा की है।
फ़िल्म हक सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक निर्णय पर बेस्ड है जो शाहबानो वर्सेज अहमद खान केस के नाम से चर्चित है।
हक का निर्माण देश के बड़े मीडिया समूह टाइम्स ऑफ़ इंडिया के निदेशक विनीत जैन ने किया है और निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। हक फ़िल्म में मुस्लिम पर्सनल लॉ, यूनिफार्म सिविल कोड जैसे मुद्दों पर बात कही गईं है। हक फ़िल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।


