Homeखटाखट स्टोरीदेश : अगले साल से दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दो बार देने...

देश : अगले साल से दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दो बार देने का विकल्प मिलेगा, दसवीं में सप्लीमेंट्री एग्जाम का विकल्प होगा समाप्त

आपणी हथाई न्यूज, पहली बार अगले साल से दसवीं और बारहवीं के पेपर विधार्थी दो बार दे पाएंगे। विधार्थी चाहे तो एक बार पेपर दे सकते है और चाहे तो दो बार पेपर दे सकेंगे, इसके अलावा कोई विषय का पेपर खराब हुआ हो तो सिर्फ चुनिंदा विषय के पेपर भी देने का विकल्प दिया जाएगा। दो बार पेपर देने की व्यवस्था लागू होने के बाद दसवीं में स्पलीमेंट्री पेपर देने का विकल्प निकट भविष्य में खत्म हो जाएगा।

दो बार पेपर अगले साल CBSE बोर्ड करवाएगा।दसवीं और बारहवीं की परीक्षा अगले साल 17 फ़रवरी से शुरू होगी। परीक्षा का दूसरा फेज़ 15 मई से शुरू होगा। दो बार पेपर देने की स्थिति में जो रिजल्ट बेहतर होगा उसे मान्य समझा जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर