

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला बीकानेर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुट्टो का चौराहा बीकानेर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक तथा शिक्षा अधिकारी शिक्षा में नवाचार और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।अधिवेशन में प्रांतीय संरक्षक रणवीर सिंह गोदारा मनोज कश्यप जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रामावत प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान जिला मंत्री जितेंद्र सिंह अतिरिक्त मंत्री नरेश कुमार तथा अन्य शिक्षक अपनी भागीदारी निभाएंगे




