Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : भारतीय सेना की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान की...

Rajasthan : भारतीय सेना की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के था संपर्क में..

basic ad

राजस्थान आपणी हथाई न्यूज,गुरुवार को राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के बाहला गांव से एक जासूस को गिरफ्तार किया है,आरोप है कि जासूस भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजता था। आपकों बता दे कि इस साल अब तक जैसलमेर से पांच जासूस गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस पकड़े गए जासूस से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है कि अब तक आरोपी जासूस क्या-क्या जानकारियां ISI को भेज चुका हैं।

जैसलमेर से CID इंटेलिजेंस की टीम ने हनीफ खान नाम के एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। हनीफ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था. पैसों के लालच में वह भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भेजता था।



ताजा खबर