


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों चोरों का आतंक बरकरार है। शुक्रवार की रात भी चोरों ने एक बड़ी वारदात को उस समय अंजाम दे दिया जब परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया। चोरों में सुगनाराम-ईशवरराम गोदारा के घर से चोरी की वारदात को अंजाम डीएम बताया जा रहा है कि इस चोरी में गोदारा के घर से चोर, सोने चांदी के सामान के साथ अन्य सामान भी चुराकर रफ्फूचक्कर हो गए।
पीड़ित ने जानकारी देते पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुसे इस दौरान परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर से सोने चांदी और नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। बताया जा रहा है इस सामान की कीमत 60 लाख रुपये के आसपास है। बरहाल सूचना मिलने के बाद देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर रही हैं।


