

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुट्टो का चौराहा पर संपन्न हुआ अधिवेशन के दूसरे दिन अध्यक्षता करते हुए जिला संरक्षक मनोज कश्यप तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने संगठन की रीति नीति और संगठन द्वारा प्रांत स्तर पर करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दें जिला कोषाध्यक्ष भागीरथ मेघवाल ने वर्ष पर्यंत किए गए कोष की जानकारी दी समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री गोविंद जोशी ने अपने सेवा कल के संस्मरण सुनाए और शिक्षकों से आवाहन किया कि आप छात्र हित और विद्यालय हित में कार्य करते रहे प्रदेश संगठन अतिरिक्त मंत्री नरेश कुमार ने अपने विचार प्रकट किया जिला मंत्री जितेंद्र सिंह राठौर ने संगठन का विस्तार और सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की। अंत में जिला स्तर पर चुनाव करवाए गए जिसमें निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार रामावत और जिला मंत्री पद पर जितेंद्र सिंह राठौड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री भागीरथ मेघवाल को निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती जय श्री चौरसिया ,श्रीमती माया भाटी,श्रीमती बिंदु दुबे, श्रीमती निर्मल कंवर,श्रीमती गायत्री राजपूत ,नोखा तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार दाधीच ,अल्ताफ अहमद ,लोकेश ,श्री मुरलीधर आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रामावत ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और समय-समय पर संगठन द्वारा प्रांतीय आव्हान केकार्यों को क्रियान्वित करने का संकल्प लिया




