

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, युवा सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के पास इन दिनों बॉलीवुड में खूब प्रोजेक्ट्स है, इसी कारण से कार्तिक आर्यन ने अपने मेंटर निर्देशक लव रंजन के साथ कोई फ़िल्म काफ़ी लम्बे समय से नहीं की है। अब सात सालों के बाद कार्तिक और लव रंजन एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले है।कार्तिक और लव ने फ़िल्म की कहानी फाइनल कर ली है, अगले साल से कार्तिक अपने बाकी आसाइनमेंट्स पूरा करके लव रंजन की फ़िल्म शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि कार्तिक 2011 में लव रंजन की फ़िल्म ” प्यार का पंचनामा ” से बॉलीवुड में लाइमलाइट में आए थे। बाद में कार्तिक-लव रंजन ने प्यार का पंचनामा का सीक्वल और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फ़िल्में बनाई थी। इसी साल के अंत में कार्तिक की करण जौहर के प्रोडक्शन की फ़िल्म और लव रंजन की अजय देवगन स्टारर दे दे प्यार दे 2 भी रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास


