Homeब्रेकिंग न्यूजBikaner: बीकानेर राजनीति से जुड़ी आई बड़ी खबर, कांग्रेस के इस नेता...

Bikaner: बीकानेर राजनीति से जुड़ी आई बड़ी खबर, कांग्रेस के इस नेता ने सौपा इस्तीफा.. यह वजह आई सामने

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय नेता यह मान कर चल रहे थे कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के आवास जाकर उनकी पत्नी के निधन पर संवेदना व्यक्त करेंगे, लेकिन डोटासरा डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर रवाना हो गए। इस पूरे मामले के बाद कांग्रेस के बीकानेर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने अपने पद से इस्तीफा देकर नाराजगी जताई।

संगठन महासचिव ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सोपा, पत्र में उन्होंने लिखा है कि “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा जी बीकानेर आए और उनका आना कार्यकर्ताओं में कांग्रेसजनो में उत्साहवर्धन करने बाला था क्योंकि यहां वे 36 कोमो को साथ लेकर चलने वाले जन जन के नेता श्री रामेश्वर जी डूडी साहब की सेहत का हाल जानने आए बड़ा अच्छा लगा कि परिवार (संगठन) का मुखिया हर कार्यकर्ताओं की जान माने जाने वाले डूड़ी साब का हाल जानने बीकानेर आए लेकिन ये खुशी तब काफुर हो गई जब बीकानेर आने के बाद भी डोटासरा जी बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस की शान श्री जनार्दन जी कल्ला की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी जी कल्ला के निधन पर जनार्दन जी कल्ला को सांत्वना देने नहीं पहुंचे।

अध्यक्ष महोदय, आप तो अच्छे से जानते है कि कांग्रेस ही नहीं बीकानेर की राजनीति पृष्ठभूमि में श्री जनार्दन जी कल्ला को विशेष सम्मान प्राप्त है और श्री जनार्दन जी कल्ला उस वक्त से कांग्रेस का झंडा थामे है जब देश में ये हालात ये हो गए थे कि एक कांग्रेसी बताओ हजार रुपिए इनाम पाओ उस वक्त भी बीकानेर में अगर किसी ने कांग्रेस का झंडा थाम रखा था तो वो जनार्दन जी कल्ला है। व्यक्तिगत रूप से आहत इसलिए भी हूं कि की श्री जनार्दन जी कल्ला मेरे राजनैतिक गुरु है उनके आशीर्वाद से उनके मार्गदर्शन से में आज इस मुकाम पर हूं की संगठन महासचिव जैसा पद मुझ जैसे नाचीज को मिला।

कांग्रेस पार्टी कभी भी जातिगत और भेदभाव पूर्ण व्यवहार नहीं करती और शोक संतप्त परिवार के साथ हमेशा बड़ी रही है और बीकानेर में कांग्रेस का पर्याय माने जाने वाले मेरे राजनैतिक गुरु श्री जनार्दन जी कल्ला आज शोक संतप्त है और मुखिया होने के नाते डोटासरा जी का दायित्व वा कि वे बीकानेर आए तो उनके यहां भी जाना चाहिए था इससे कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश जाता की मुखिया सबकी सुनता है सबके दुख में साथ होता है लेकिन जब ऐसे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी ऐसा व्यवहार हो सकता है तो कांग्रेस का आम कार्यकर्ता क्या सोचेगा।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सदैव हर वर्ग हर जाती हर समुदाय को साथ लेकर चलने वाली रही है सर्वधर्म समभाव के साथ पार्टी ने कभी किसी भी पक्ष विशेष के लिए राजनीति या संगठन का इस्तेमाल नहीं किया।

लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत है और में कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा और कार्यशैली के साथ जुड़ा था और उसी के साथ जुड़ा रहूंगा लेकिन वर्तमान हालातों के मध्यनजर भावनात्मक रूप से आहत होकर संगठन महासचिव पद से अपना इस्तीफा देता हु

आपके द्वारा और कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे बहुत कुछ दिया गया जिसके लिए में आपका और आलाकमान का आभारी हु और आपको विश्वास दिलाता हु कि संगठन में बतौर कार्यकर्ता अपनी भूमिका पूर्व की भांति निभाता रहूंगा।

विशेष मेरे इस्तीफे को किसी भी प्रकार राजनैतिक प्रभाव से जा जोड़ा जाए ये मेरा व्यक्तिगत और निष्ठा से जुड़ा फैसला है द्यभावनात्मक रूप से आहत हुआ ठु इसलिए इस्तीफा दे रहा हु मेरा उद्देश्य किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है।आप मेरा इस्तीफा स्वीकार कर मुझे इस पद से मुक्त करे।”



ताजा खबर