Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : कार और ऊंटगाड़े के बीच टक्कर, बीजेपी नेता की...

Bikaner Accident : कार और ऊंटगाड़े के बीच टक्कर, बीजेपी नेता की हुई मौत

basic ad

Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, सोमवार की रात बीकानेर जिलें के आडसर गांव के पास एक सड़क हादसें में बीजेपी नेता के निधन की खबर सामने आई है।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सरदारशहर सड़क मार्ग पर श्रीडूंगरगढ़ के आडसर गांव के पास एक कार और ऊंट गाड़े के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गईं इस हादसे में बीजेपी के नेता विक्रम सिंह सत्तासर का निधन हो गया। गंभीर हालात में विक्रम सिंह को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सुबह हादसे की खबर गांव सत्तासर पहुंचते ही मातम छा गया। परिवारजन और समर्थक गमगीन माहौल में अस्पताल पहुंचे। विक्रमसिंह का शव मोर्चरी में रखा गया है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। विक्रमसिंह सत्तासर न केवल भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, बल्कि वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे।



ताजा खबर