


आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के नागौर जिलें की कोतवाली थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का एक मामला सामने आने के बाद नागौर पुलिस ने एक युवती सहित तीन जनों को गिरफ़्तार कर लिया है।
कोतवाली थाने में पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नागौर मूल का निवासी हूं और हैदराबाद में मिठाई का कारोबार है। दो महीने पहले नागौर आया था इस दौरान उसके रिश्तेदार हरेंद्र कुमार उसे शहर दिखाने के बहाने अपने दोस्त महेंद्र भाटी के किराए के कमरे पर ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। इससे वह बेहोश हो गया।
इस घटना के कुछ दिनों बाद एक युवती ने उसे वीडियो कॉल पर एक अश्लील वीडियो दिखाया और सार्वजनिक करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़ित ने 4 लाख रुपये दे भी डिये। फिर भी हरेंद्र , महेंद्र और बीकानेर निवासी आरती शर्मा 50 लाख रुपये और देने की मांग की। आखिरकार उसने इस मामलें की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके चौबीस घण्टो के भीतर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।


