

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता गोविंदा के निजी जिंदगी खबरें पिछले एक साल से सुर्खियां बन रही है, कभी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के तलाक की खबर आती है और फिर गोविंदा की पत्नी मीडिया के सामने तलाक की खबरों का खंडन कर देती है।
अब फिर से गोविंदा की पत्नी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर टिप्पणी कर उनके गोविंदा के साथ रिलेशन पर सवाल उठा दिए है। गोविंदा की पत्नी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और धड़ाधड़ अलग -अलग यूट्यूब पॉडकास्ट पर इंटरव्यू दे रही है।
सुनीता ने अपने नए इंटरव्यू में कहा है वह और उनके पति पिछले 15 सालों से अलग रहें है। सुनीता का कहना है कि गोविंदा के परिवार के लोग ही नहीं चाहते है वह और गोविंदा साथ में ख़ुशी से रहें।
गोविंदा की पत्नी ने कहा कि डेढ़ दशक से अलग -अलग रहने के बाद भी गोविंदा उनके घर आते जाते रहते है। सुनीता ने कहा कि जो आदमी एक भली औरत को दुःख देता है वह कभी खुश नहीं रह सकता है।
सुनीता ने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन गोविंदा को दिया है और आज भी मैं उनसे इंतहा मोहब्बत करती हूं। गोविंदा की पत्नी ने कहा कि जब गोविंदा के बारे में अफवाहें पढ़ती है तो उन्हें भी तकलीफ होती है, लेकिन मैं भी फिर भी मजबूत रहती हूं क्योंकि मेरे पास अपने बच्चे है, जिनकी मुझे फ़िक्र करनी है।
मनोज रतन व्यास


