


आपणी हथाई न्यूज, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
83 वर्षीय नेता को मंगलवार को भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि उनकी हालत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है।


