

Sports आपणी हथाई न्यूज, आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच सीरीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे और ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया की टेस्ट टीम की उपकप्तानी रवींन्द्र जड़ेजा को दी गईं है।
दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : शुभमन गिल(कप्तान ),यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल,साईं सुदर्शन,ध्रुव जुरेल -एन जगादेशन (दोनों विकेटकीपर ),रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान ),अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव,नीतीश रेड्डी,देवदत्त पड्डीकल। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।
मनोज रतन व्यास


