Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अन्न का परित्याग, नवरात्र के...

राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अन्न का परित्याग, नवरात्र के आठ महीने पूर्व से ही सीएम शर्मा ले रहें है ये आहार

राजस्थान आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस नवरात्र में सिर्फ नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर व्रत किया, नौ दिनों के भीतर सीएम शर्मा ने इसके अलावा कुछ भी ग्रहण नहीं किया।

 

यूं राजस्थान के मुख्यमंत्री नवरात्र शुरू होने के आठ महीने पहले से ही अन्न का पूर्ण रूप से त्याग कर चुके है। पिछले आठ महीने से राजस्थान के मुख्यमंत्री उबली हुई सब्जियां,फ़लाहार,नींबू पानी, नारियल पानी, चाय और दूध ही आहार के रूप में ले रहें है। इस आहार को दैनिक जीवन में अपनाने से मुख्यमंत्री का वजन भी काफी घटा है और खुद को काफ़ी फिट भी महसूस कर रहें है। मुख्यमंत्री शर्मा का कहना है कि अन्न का परित्याग अब उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन गया है।

नवरात्र के दिनों में सिर्फ नींबू और नारियल पानी पर रहने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र का वक़्त न केवल शरीर को अनुशासित करने का अवसर है, बल्कि इस पावन काल का सदुपयोग आत्मा और मन को शुद्ध करने के लिए भी करना चाहिए। मुख्यमंत्री शर्मा का कहना है नवरात्र की साधना से उन्हें कार्य करने की अदम्य शक्ति और एकाग्रता मिलती रहती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर