Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : शाहरुख़ खान बने दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता,बिना कोई फ़िल्म...

बॉलीवुड : शाहरुख़ खान बने दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता,बिना कोई फ़िल्म रिलीज किए भी किंग खान ने एक साल में कमाए इतने हजार करोड़!

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान पूरी दुनिया के सबसे धनी अभिनेता बन गए है। हाल ही में जारी हुई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार शाहरुख़ खान की कुल सम्पति 12490 करोड़ रुपए है। शाहरुख़ खान भारत के भी सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए है। हॉलीवुड के सभी बड़े हीरोज को पैसे के मामले में किंग खान ने पछाड़ दिया है।
भारत में दूसरे स्थान पर भी शाहरुख़ खान की बिजनेस पार्टनर अभिनेत्री जूही चावला है,जूही के पास 7790 करोड़ की सम्पति है। जूही शाहरुख़ खान की आईपीएल टीम KKR में उनकी पार्टनर है। 2160 करोड़ की नेट वर्थ के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन इस रिच लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।1880 करोड़ की नेट वर्थ के साथ करण जौहर चौथे स्थान पर और महानायक अमिताभ बच्चन 1630 करोड़ की नेट वर्थ के साथ पांचवे स्थान पर है।

 

पिछले साल हुरुन रिच लिस्ट में शाहरुख़ की नेट वर्थ 7300 करोड़ बताई गईं है और अब बढ़कर 12490 करोड़ रुपए हो गईं है, मतलब बीते एक साल में किंग खान की सम्पति 5000 करोड़ बढ़ गईं है, जबकि 2024 और 2025 में शाहरुख़ खान की कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई है। शाहरुख़ विज्ञापन से, अपने प्रोडक्शन हाऊस, अपने वीएफएक्स स्टूडियो, आईपीएल टीम जैसे अनेक बिजनेस से अपनी कमाई करते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर