

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, सलमान खान अपनी नई फ़िल्म ” बैटल ऑफ़ ग़लवान ” पर ही पूरा फोकस किए हुए है। रियलटी शो बिग बॉस के अलावा सलमान खान सिर्फ बैटल ऑफ़ ग़लवान पर ही पूरा ध्यान लगाए हुए है। फ़िल्म का 45 दिनों का फर्स्ट शेड्यूल लेह -लद्दाख में पूरा हो चुका है, जहां सलमान चोटिल भी हुए थे। अब फ़िल्म का फाइनल शेड्यूल मुंबई में 10 अक्टूबर से शुरु होगा, जिसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी शरीक होगी। फ़िल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहें है।
बैटल ऑफ़ गलवान का संगीत हिमेश रेशमिया बना रहें है और गीत समीर अंजान लिख रहें है। हिमेश और समीर ने सलमान खान को “तेरे नाम ” जैसा सुपरहिट एल्बम दिया है। लेखक समीर ने भी कहा है कि बैटल ऑफ़ गलवान का संगीत शानदार तैयार हुआ है। बैटल ऑफ़ ग़लवान 2026 के फर्स्ट हाफ में रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास


