Homeखटाखट स्टोरीदेश : शास्त्रीय गायक पदमविभूषण पंडित छन्नु लाल मिश्र का हुआ निधन,...

देश : शास्त्रीय गायक पदमविभूषण पंडित छन्नु लाल मिश्र का हुआ निधन, मोदी के पहले लोकसभा चुनाव के प्रस्तावक थे पंडित मिश्र

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, देश के ख़्यातनाम शास्त्रीय गायक पदम् विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र का कल मिर्जापुर में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। पंडित मिश्र ने अपनी अंतिम साँस बेटी नम्रता मिश्रा के घर पर ली। कल ही बनारस के मणिकर्निका घाट पर पंडित मिश्र का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ किया गया।

 

पंडित छन्नू लाल मिश्र साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक बने थे, जब मोदी ने पहली बार बनारस से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। पंडित मिश्र का स्वास्थ्य पिछले सात महीनो से खराब था, पंडित मिश्र के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर