HomeबीकानेरBikaner crime: मुरलीधर में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया...

Bikaner crime: मुरलीधर में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, पीबीएम कर्मचारी के घर से उड़ाए लाखों के आभूषण और सामान: देखें वीडियो

आपणी हथाई Bikaner crime news , बीकानेर शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं,चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर कानून को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र का है जहा पर गुरुवार देर रात पीबीएम अस्पताल के कर्मचारी अशोक पुरोहित के घर चोरों ने सेंधमारी कर लाखों का माल उड़ा लिया।

मकान मालिक अशोक पुरोहित ने बताया कि गुरुवार को उसका पूरा परिवार शहर में मकान प्रवेश कार्यक्रम में गया हुआ था पीछे से मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित उनके घर  F- 2- 744 चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। रोहित ने बताया कि चोरों ने करीब 30-40 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुराए है। घटना की सूचना मिलते ही नया शहर पुलिस थाना अधिकारी अल सुबह मौके पर पहुंची साथ ही डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत एकत्र किए इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र जोशी सहित स्थानीय निवासी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं फुटेज में संदिग्ध नजर आ रहा है।



ताजा खबर