

आपणी हथाई न्यूज, अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे ही दिन भारत टेस्ट मैच को पारी के अंतर से जीतने के करीब आ गया है, वेस्ट इंडीज के फर्स्ट पारी के 162 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए है। भारत की ऒर से आज के एल राहुल, रवींद्र जड़ेजा और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए।
कप्तान गिल ने भी 50 रन बनाए। क्रीज पर जड़ेजा शतक बनाकर नाबाद वाशिंगटन सुंदर के साथ बल्लेबाजी कर रहें है। अभी अहमदाबाद टेस्ट के तीन दिन शेष है और भारत की बढ़त 286 रन हो गईं है। कल भारत टी सेशन तक खेलकर वेस्ट इंडीज को बैटिंग का आमंत्रण दे सकता है। वेस्ट इंडीज के लिए अहमदाबाद के टर्निंग ट्रैक पर 350-400 रनों तक पहुंचना ही बेहद मुश्किल होगा, इसलिए भारत का अहमदाबाद टेस्ट पारी के अंतर से जीतना लगभग तय है।
मनोज रतन व्यास


