Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : किंग कोहली धनतेरस को करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, हिटमैन...

स्पोर्ट्स : किंग कोहली धनतेरस को करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, हिटमैन रोहित शर्मा से वन डे कप्तानी ले कर BCCI ने दिए साफ संकेत

आपणी हथाई न्यूज, क्रिकेट पिच पर किंग कोहली धन तेरस के दिन फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। किंग कोहली के साथ हिटमैन रोहित शर्मा भी दिवाली से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कम बैक करेंगे,हालांकि हिटमैन रोहित शर्मा से BCCI ने वन डे टीम की कप्तानी छीन कर युवा शुभमन गिल को सौंप दी है।

धन तेरस 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया में तीन वन डे मैच की सीरीज शुरू होगी। नए कप्तान गिल के लिए उपकप्तान भी श्रेयस अय्यर को बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में तीन वन डे मैच के बाद टीम इंडिया सूर्य कुमार की कप्तानी में 5 टी टवेंटी मैच भी खेलेगी। रोहित से वन डे मैच की कप्तानी लेकर BCCI ने साफ संकेत दे दिया है कि 2027 के वन डे वर्ल्डकप के लिए शुभमन गिल को उपयुक्त विकल्प मान रही है।

(डिस्कलेमर : धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन समाप्ति 19 अक्टूबर को होगी, पंचाग के अनुसार )
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर