

दीपावली 2025 आपणी हथाई न्यूज, इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाए या 21 अक्टूबर को मनाई जाए, इस पर अभी भी कई लोगों के मन में संशय बना हुआ है क्योंकि 20 और 21 अक्टूबर, दोनों ही दिन अमावस्या है।
दिवाली कब मनाई जाए इस पर जग विख्यात काशी विद्वत परिषद ने एक राय होकर कहा है कि इस वर्ष अक्टूबर की 20 तारीख को दिवाली मनाई जाए और लक्ष्मी पूजन भी 20 अक्टूबर की शाम के बाद की जाए।
काशी परिषद के अनुसार जिन पंचांग में 21 अक्टूबर को दिवाली मनाना बताया गया है वे धर्मशास्त्र और सनातन परम्परा के अनुरूप नहीं है। परिषद ने कहा है अगले वर्ष से पंचांग में छपनी वाली दो तिथियों के एक त्योहार की परम्परा को बंद किया जाएगा, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति ही न बने।
काशी परिषद का 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाने के पीछे यह तर्क है कि 20 अक्टूबर को ही प्रदोष काल पूर्ण रूप से व्याप्त है।
परिषद का कहना है कि यूं तो 21 अक्टूबर को भी अमावस्या है लेकिन उस दिन तीन प्रहर तक ही अमावस्या है,इसलिए उस दिन दिवाली मनाना उपयुक्त नहीं होगा। (डिस्कलेमर : यह खबर काशी विद्वत परिषद के मत से बनाई गईं है, पाठक अपने मत और विश्वास से ही दिवाली मनाए )
मनोज रतन व्यास


