

आपणी हथाई Sports न्यूज, श्रीलंका के कोलम्बो में खेले गए महिला वर्ल्डकप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करतें हुए निर्धारित 5O ओवर में 247 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना सकी।
भारत की ऒर से हरलीन देओल ने अधिकतम 46 रन बनाए,पारी के आखिर में ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ 20 बॉल पर 35 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारत की क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए और स्नेहा राणा को 2 विकेट मिले।
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपने ओपनिंग वर्ल्ड कप मैच में भी श्रीलंका को हराया था, पाकिस्तान को हराकर 2 जीत के साथ 4 पॉइंट लेकर टीम इंडिया अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गईं है।
यूं कल भी इतवार था, भारत ने क्रिकेट में पाकिस्तान को पिछले चार रविवार को खेले हर मैच में पाकिस्तान को हराया है, तीन बार पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हर इतवार को एशिया कप में हराया था और अब महिला टीम ने इतवार को पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हरा दिया है।
मनोज रतन व्यास


