

आपणी हथाई Bollywood न्यूज मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में इओडब्ल्यू (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) की टीम ने पूछताछ की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा शेट्टी से यह पूछताछ अगस्त में मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत पर की गई है
इसी मामले में राज कुंद्रा से बीते हफ्ते भी पूछताछ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार EOW की टीम करीब साढ़े 4 घंटे तक एक्ट्रेस से सवाल-जवाब करती रही। उनके अलावा शिल्पा के पति राज कुंद्रा का बयान भी दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शिल्पा और राज कुंद्रा समेत 5 लोगों के बयान लिए हैं। उनसे पूरे लेन-देन की जानकारी ली गई। ये पूछताछ शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर में हुई थी।


