

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,गुरु जम्भेश्वर जी की शिक्षाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा जाम्भाणी साहित्य के संरक्षण, संवर्धन तथा शोधार्थियों के शोध को बढ़ावा देने, निर्देशन देने हेतु निर्मित जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के भवन में जाम्भाणी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष तथा जाम्भाणी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान तथा जाम्भाणी साहित्य की अनेकों पुस्तको के लेखक व सम्पादक आचार्य श्री कृष्णानंद जी गुरु जम्भेश्वर भगवान के 575 वे हीरक जयंती वर्ष तथा बिश्नोई पंथ के स्थापना दिवस पर दिनांक 8 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक जाम्भाणी हरि कथा करेंगे, तथा सभी धर्मप्रेमियों के उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
अकादमी के उपाध्यक्ष श्री राजाराम जी धारणिया ने बताया कि इस कथा में बीकानेर के प्रत्येक मोहल्ले से कथा प्रेमी हिस्सा लेंगे।


