

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, प्रयोगधर्मी अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है मैंने हमेशा हाइब्रिड मॉडल की फिल्मों को वरीयता दी है, क्योंकि उन फिल्मों का सब्जेक्ट अलग होता है और बजट भी कम होता है।
आयुष्मान ने कहा कि अब अपने करियर में वह लार्जर पब्लिक के भी फ़िल्में कर रहें है।
इस दिवाली पर आयुष्मान की हाई बजट की फ़िल्म ” थामा ” रिलीज होगी, जिसे दिनेश विजन जैसे बड़े निर्माता ने बनाया है। थामा के बाद आयुष्मान सूरज बड्जात्या और करण जौहर जैसे नामी फिल्मकारों की फ़िल्में भी कर रहें है।
आयुष्मान ने कहा कि मैन स्ट्रीम मसाला फिल्मों के बाद वह फिर पंगा लेंगे मतलब हाइब्रिड फ़िल्में फिर करेंगे क्योंकि ऐसी फिल्मों से ही उन्हें असली मजा और संतुष्टि मिलती है।
आयुष्मान पहले भी स्पर्म डोनेशन पर बनी फ़िल्म विक्की डोनर,बधाई हो, बाला,आर्टिकल 15,ड्रीम गर्ल जैसी लीक से हटकर फ़िल्में कर चुके है।
मनोज रतन व्यास


