

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म “कांतरा ” ने धूम मचा दी है। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही इस फ़िल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
कांतरा के हिंदी वर्जन ने ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सिर्फ कर्नाटक राज्य में ही ऋषभ शेट्टी की फ़िल्म ने अब तक करीब 120 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
ट्रेड पंडित कांतरा के सिर्फ कर्नाटक में ही लाइफटाइम बिजनेस को 200 करोड़ प्लस होने का दावा कर रहें है, ऐसा करके कांतरा ने कर्नाटक में KGF वन और टु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कांतरा ने रिलीज के शुरूआती 5 दिनों में ही पुष्पा 2 से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
कांतरा के निर्देशक और हीरो ऋषभ शेट्टी ने फ़िल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता पर कहा है कि मैं महादेव का भक्त हूँ और इसलिए संख्या से ज्यादा मैं फ़िल्म की सफलता को एक आशीर्वाद समझता हूँ। ध्यान रहें कांतरा के पहले भाग ने दुनिया भर में 407 करोड़ कमाए थे और अब कांतरा चेप्टर वन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800-1000 करोड़ तक जा सकता है।
मनोज रतन व्यास


