Homeखटाखट स्टोरीBihar election : तेजस्वी यादव का बिहार के हर घर को सरकारी...

Bihar election : तेजस्वी यादव का बिहार के हर घर को सरकारी नौकरी देने के वादे से हर कोई हैरत में,प्रशांत किशोर ने कहा तेजस्वी साढ़े तीन करोड़ नौकरी के पद कहां से लाएंगे?

आपणी हथाई Bihar election न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर उनकी सरकार सरकार गठन के 20 महीनो के भीतर ही बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को एक सरकारी नौकरी जरूर देगी ।
तेजस्वी के इस चुनावी वादे की देश भर में चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहें है कि तेजस्वी यादव ने ऐसा वादा क्या सोचकर किया है और करोड़ो लोगों को बिहार जैसे गरीब राज्य में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी ?
बिहार में पहली बार चुनाव लड़ रहें चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि या तो तेजस्वी यादव मूर्ख है और या तेजस्वी बिहार की जनता को मूर्ख समझ रहें है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब पूरे बिहार के लिए ही अधिकतम साढ़े 26 लाख सरकारी नौकरी के पद स्वीकृत है तो तेजस्वी के वादे के अनुसार वह सरकार बनने के बाद बिहार के साढ़े तीन करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे, यह कैसे संभव है? किशोर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में अब तक 2 करोड़ नौकरी नहीं दे पाए है तो तेजस्वी अकेले बिहार में साढ़े तीन करोड़ सरकारी नौकरी कैसे दे देंगे? किशोर ने कहा कि लोग समझदार है और ऐसे खोखले वादों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर