Homeस्पोर्ट्सSports : दिल्ली में आज से इंडिया -इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट,...

Sports : दिल्ली में आज से इंडिया -इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट, नए वनडे कप्तान गिल ने कोहली -रोहित शर्मा के लिए कही ये बड़ी बात

आपणी हथाई Sports न्यूज, आज से भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
भारत ने पहला टेस्ट महज ढाई दिन में ही पारी के अंतर से अहमदाबाद में जीता था। टीम इंडिया के सूत्र बता रहें है कि दिल्ली टेस्ट में भी अहमदाबाद टेस्ट में खेली टीम ही अंतिम इलेवन का हिस्सा होगी।

भारत इस दिल्ली टेस्ट के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जहां टीम इंडिया को तीन वन डे और पांच टी टवेंटी मैच खेलेगी। इसी सीरीज में कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी। वन डे टीम के नए कप्तान बने शुभमन गिल ने दिल्ली टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा कि भारतीय क्रिकेट को अभी भी कोहली और रोहित शर्मा की बहुत जरूरत है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर