Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया बेहद मजबूत...

स्पोर्ट्स : दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में, यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के करीब

आपणी हथाई न्यूज, भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहें दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।नके एल राहुल ने 38 और साईं सुदर्शन ने 87 रन बनाए।

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कल तीनों सेशन बैटिंग की, यशस्वी अभी भी 173 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है, जायसवाल के साथ कप्तान गिल भी 20 रन बनाकर नाबाद है। कल यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक पूरा कर सकते है। भारत कल 600 प्लस स्कोर करने के बाद टी सेशन के बाद पारी घोषित कर सकता है, पहले टेस्ट की तरह दिल्ली टेस्ट भी पारी के अंतर से टीम इंडिया आसानी से जीत सकती है।


मनोज रतन व्यास



ताजा खबर