Homeक्राइमBikaner Crime : शहर के इस थाना क्षेत्र में फ्लैट में चल...

Bikaner Crime : शहर के इस थाना क्षेत्र में फ्लैट में चल रहे जुए पर पुलिस की रेड, 6 जुआरियों को पकड़ा, अफीम भी बरामद

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की गंगाशहर पुलिस ने जुआरियों पर रेड की कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र की मंगलम सिटी कॉलोनी के फ्लैट में जुआ खेले जाने की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की । इस दौरान पुलिस को मंगलम सिटी के फ्लैट नंबर 742 में जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को जुआरियों के पास से 43 हजार रुपये भी बरामद हुए है। वही एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के पास से पुलिस ने 72 ग्राम अफीम भी बरामद की है। बरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं

 



ताजा खबर