Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में घमासान ! मंत्री के बेटे...

Rajasthan : राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में घमासान ! मंत्री के बेटे धनंजय सिंह को RCA ने दिखाया बाहर का रास्ता

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान क्रिकेट संघ में इन दिनों एक बार फिर घमासान नजर आ रहा है। ताजा मामला मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर के बेटे धनंजय सिंह की अध्यक्षता वाले जोधपुर क्रिकेट संघ से जुड़ा है।

आदेश एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार धनंजय सिंह नागौर और जोधपुर दोनों जिलों से जुड़े हुए। जो राजस्थान क्रिकेट संघ के संविधान के अनुसार योग्य नही है। कुमावत ने न केवल जोधपुर संघ की मान्यता खत्म की है, बल्कि एडहॉक कमेटी के धनंजय सिंह सहित 3 सदस्यों के खिलाफ भी लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई है। इन तीन सदस्यों में प्रतापगढ़ के पिंकेश जैन, अलवर के मोहित यादव और सीकर के आशीष तिवाड़ी हैं।

 

इन पर RCA संविधान के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया गया है। इससे अब इन जिलों के संघों पर भी कार्रवाई की संभावना बन गई है।

 

गौरतलब है कि आंतरिक संस्थान और गुटबाजी के चलते नागौर जिला क्रिकेट संघ एफीलिएशन पहले ही समाप्त किया जा चुका है और फिलहाल ऋचा खुद उसे संघ का संचालन कर रहा है इसके बावजूद जोधपुर के जिला क्रिकेट संघ में भी धनंजय सिंह को अध्यक्ष बताया जा रहा था जिससे ऋचा में नया विवाद खड़ा हो गया।



ताजा खबर