


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस दीपावली जैसे मौके पर अधिक सतर्क नजर आ रही है। इसी को लेकर बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को दबोचा है। पुलिस को इनके पास 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रामपाल, शरीफ, हजारी, राहुल,किशन, रामदयाल और विजयपाल को जुआ खेलते समय पर पकड़ा हैं। गिराफ्तार करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।


