Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक हमले में 3 अफगानी क्रिकेटर्स की...

देश-दुनिया : पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक हमले में 3 अफगानी क्रिकेटर्स की मौत, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ होने वाली टी-20 सीरीज ने नाम लिया वापस

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति होती जा रही है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की धरती पर एयरस्ट्राइक की है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो पाकिस्तान की वायुसेना ने आसमान से क्रिकेटरों पर बम बरसाए हैं, जिसमें अब तक तीन अफगान खिलाड़ियों की मौत की खबर है और कई घायल हैं। खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी हमले की पुष्टि की है। ये सभी खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद जब अपने-अपने घर चलने को तैयार थे, तभी पाकिस्तान ने इनके ऊपर बम बरसा दिए।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई में मरने वाले ये क्रिकेटर क्लब लेवल के क्रिकेटर थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने टोलो न्यूज को बताया कि अफगानिस्तान के पक्तिका में पाकिस्तानी सेना की ओर से गई बमबारी में क्लब स्तर के आठ क्रिकेट खिलाड़ी शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। ये खिलाड़ी अपने मैच समाप्त होने के बाद पक्तिका के केंद्र शाराना से अरगुन जिले लौट रहे थे, तभी उन्हें बमबारी का निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर अफगानिस्तान ने भी बड़ा एक्शन लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत की तरह एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के अंत में होने वाली पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भाग लेने से इनकार कर दिया है।



ताजा खबर