Homeक्राइमBikaner Crime : बन्द मकान का ताला तोड़ ले गए सोना-चांदी और...

Bikaner Crime : बन्द मकान का ताला तोड़ ले गए सोना-चांदी और नकदी,मामला दर्ज

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में इन दिनों लगातार चोरी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है वही पुलिस इक्का-दुक्का मामलों में आरोपियों को पकड़कर खुद की पीठ थपथपा रही हैं । ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का है जहां डागा चौक निवासी शिवकुमार उपाध्याय न मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी बहन रानी बाजार क्षेत्र में मोहन मिष्ठान भंडार के पास किराए के मकान में रहती है।

पंद्रह-सोलह अक्टूबर की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर अलमारियों में रखें सोने चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर के फरार हो गए।

बरहाल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच जिले सिंह को सौंप दी है।



ताजा खबर