

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज,भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और सुरेश रैना की कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी परवेज रसूल ने दिवाली के दिन 20 अक्टूबर को 36 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी। वो टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल का इंटरनेशनल करियर बहुत ही छोटा रहा, वो भारत के लिए केवल एक वनडे और एक टी20 मैच ही खेल पाए।
परवेज रसूल का क्रिकेट करियर
परवेज रसूल ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपूर में सुरेश रैना की कप्तानी में वनडे में डेब्यू किया था।जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जबकि टी20 में इस खिलाड़ी को 2017 में डेब्यू का मौका मिला, जब टीम के कप्तान विराट कोहली थे।रसूल ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ कानपूर में खेला था।जिसमें वो 6 गेंद में 5 रन बनाकर रनआउट हो गए थे और फिर गेंद से 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे।


