


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के छत्तरगढ़ में शुक्रवार सुबह धान मंडी के सामने 70 साल के बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े के पास ही सो रहे थे और रात को तीस से ज्यादा भेड़ और बकरियां चोरी करने आए बदमाशों ने बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। चोरों ने चारपाई पर सो रहे मृतक के मुंह को प्लास्टिक टेप से ढक दिया, जिससे वो सांस नहीं ले सका और दम घुटने से मौत हो गई। बुजुर्ग से कुछ ही दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, आरोप है कि उन पर पेस्टिसाइड छिड़ककर बेहोश कर दिया गया।
घटना की जानकार मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही एफ एसएल टीम और डॉग स्क्वायड कि टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों मे आक्रोश नजर आया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


