


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,शहर के व्यस्तम मार्ग रविन्द्र रंगमंच के पास स्थित कैफे शॉप्स के मोटरसाईकल सवार 02 व्यक्तियों द्वारा स्कूटी सवार युवती से चैन/पर्स स्नैचिंग का विफल प्रयास किया गया जिससे युवती अपनी स्कूटी सहित सड़क पर गिर कर गम्भीर घायल हो गई। यह घटना घायल स्कूटी सवार युवती महिला प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी के साथ हुई।
घटना को बीकानेर आईजी एवं एसपी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए रात्रि में ही सदर सभागार में पुलिस अधिकारियों व गठित विशेष टीम की बैठक का आयोजन एक विशेष टीम गठित की गई, इस टीम द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के समय से लगातार 30 घण्टों तक जांच कर दो आरोपीगणों को चिन्हित किया तत्पश्चात आरोपीगणों की तस्दीक व पहचान हेतु उनके फोटो निकाले जाकर इन्द्रा कॉलोनी टैक्सी स्टेण्ड, प्रताप बस्ती, बल्लभ गार्डन, रामपुरा बस्ती व अन्य संभावित स्थानों पर फोटो दिखाकर आरोपीगणो को नामजद किया गया व उनके होने के स्थानों की जानकारी हासिल की गई। इसी कम में करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगो व पूर्व के चैन स्नैचिंग के अभियोगों में गिरफ्तारशुदा आरोपियों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस विशेष दल के लगातार मेहनत व धरपकड़ की कार्यवाही से आज सांय को आरोपी कुशाल मेहरा पुत्र मघाराम उम्र 29 साल निवासी गणेश चौक इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर व एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपीगण द्वारा दिनांक 21. 10.2025 को दोपहर में पीबीएम अस्पताल के बच्चा वार्ड के आगे से मोटरसाईकिल चुराई व उसी मोटर साईकिल से उक्त वारदात को अंजाम देना पाया गया है। मोटरसाईकिल चोरी करने के संबंध में पृथक से प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी पर अलग-अलग धाराओं में चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।


