Homeस्पोर्ट्सSports: 17वीं अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बीकानेर के खिलाड़ी ले...

Sports: 17वीं अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बीकानेर के खिलाड़ी ले रहे भाग

आपणी हथाई Sports न्यूज, कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आठ दिवसीय 16वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 17वीं अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट, 6ठीं कूडो फेडरेशन कप, 24 से 31 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम, सूरत में आयोजित होगी। इसमें बीकानेर के 59 कूडोकाज मार्शल आर्टिस्ट व 6 ऑफिशियल सहित 65 सदस्य भाग लेंगे। कूडो राजस्थान के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि कूडो इंडिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप में राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 59 कूडोकाज महिला व पुरूष के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में भाग लेंगे। कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि तीनों चैम्पियनशिप में रेन्शी प्रीतम सेन, सेन्सेई सोनिका सैन, सेन्सई ब्रह्म प्रकाश सखटे, सेन्सई विजय सिंह रेफरीशिप की भूमिका निभाएंगे। संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, गजेन्द्र सिंह राठौड, नगेन्द्र सिंह शेखावत, ज्योतिप्रकाश रंगा, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय, नवरतन अग्रवाल व स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।

महिला टीम

महिला वर्ग में आरोही शर्मा, चित्रा सुथार, धैर्य मल, कृष्णा पारीक, अंकिता मारू, युवनाशी गहलोत, पुरवांशी जोशी, निधि चैवारिया, नंदिनी जोशी, नंदनी कँवर, सयोगिता कँवर, शिरीन अशरफी, सुमैया भाटी, उर्वी राजपुरोहित, शिक्षा शर्मा, रितिका, यशवी, काशिका, तेजस्विनी, माहि, पंछी शर्मा, काव्य सोढा, डिम्पल मारू, मनस्वी कंवर, निहारिका धामु, हिमाशी शर्मा, सौम्या जनागल भाग लेंगी।

पुरुष टीम

पुरूष वर्ग में राघव माधव, नीलकंठ, गर्वित राज, करणवीर सारस्वत, हार्दिक पारीक, शिवाय भोजक, गौरव सेवग, शशि गहलोत, विष्णु सोनी, इंद्रजीत, भवानी, मोहम्मद दानिश, मोहित प्रजापत, चिरंजीव तिवाड़ी, आर्यन कल्ला, युवराज जनागल, रुद्र प्रताप, अंकित बिश्नोई, आशीष गुर्जर, मोहम्मद फैजान, गतिक अनुसूत, करण, हर्षिल गिरी, महेश कुमार, घनश्याम सारण, जयवर्धन सिंह, देवकिशन चांवरिया, नैतिक, निकुंज, निश्वन्त व्यास खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे।



ताजा खबर