Homeखटाखट स्टोरीट्रांसफर पॉलिसी बिना ही होंगे शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले, सरकार...

ट्रांसफर पॉलिसी बिना ही होंगे शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले, सरकार लाएगी गाइडलाइंस, थर्ड ग्रेड टीचर्स से पहले इनके होंगे ट्रांसफर

राजस्थान में ट्रांसफर पॉलिसी नही बनने के कारण एक बार फिर से जयपुर में कैम्प लगेगा। ट्रांसफर पॉलिसी के अभाव में अब राजस्थान सरकार जनरल गाइडलाइंस बना रही है। नई गाइडलाइंस के आधार पर ही टीचर्स के ट्रांसफर होंगे। कयास लगाए लगाए जा रहे है कि 20 जून तक जयपुर में कैम्प शुरू हो जाएगा। ट्रांसफर करवाने के लिए कांग्रेसी नेता या विधायक की डिजायर ही मायने रखेगी। थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर कब से शुरू होंगे,इसकी अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नही आई है। थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर में भारी डिमांड और हजारों की संख्या होने के कारण कांग्रेस नेताओं को लोकल नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर होल्ड पर रखे हुए है। थर्ड ग्रेड टीचर्स से पहले लेक्चरर और प्रिंसिपल के ट्रांसफर होंगे। ट्रांसफर की पहली लिस्ट जून के आखिरी हफ्ते तक आ सकती है। शिक्षा विभाग ट्रांसफर के लिए नई गाइडलाइंस जल्द जारी करने वाला है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर