संभाग में न्यायिक और विधि प्रतियोगी परीक्षार्थियों को दी जाएगी नि:शुल्क कोचिंग, संभागीय आयुक्त नीरज..

न्यायिक और विधि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि संभाग के विभिन्न विधि महाविद्यालयों से विधि स्नातक एवं अध्ययनरत विधि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। इन विद्यार्थियों के लिए सिनेमैजिक रोड स्थित ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय में प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सांय 4 से 6 बजे तक नि:शुल्क कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 11 फरवरी तक आवेदन करना होगा। नि:शुल्क कोचिंग और परामर्श के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता धनराज सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा संभाग के 15 विधि महाविद्यालयों को इसके लिए पत्र भेजे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन संबंधित महाविद्यालय अथवा नोडल अधिकारी को जमा करवा सकता है। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने डूंगरपुर में जिला कलक्टर रहते हुए भी यह व्यवस्था की थी। बीकानेर बार संघ द्वारा गत दिनों संभागीय आयुक्त को बीकानेर में यह व्यवस्था प्रारंभ करने संबंधी पत्र दिया गया था। इस पर बीकानेर में भी ऐसी कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है।

Latest articles

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

More News Updates !