


आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में बढ़ते अपराध को रोकने और अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर आज बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया। जानकारी के अनुसार आज भुट्टो के बास क्षेत्र में पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया। इस सर्च अभियान में एक साथ 12 SHO सहित 200 पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम में घुड़सवार पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम भी शामिल रही।
जानकारी के अनुसार अब तक पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 207 एमवी एक्ट में 27 बाइक, 185 एमवी एक्ट में एक बाइक और एक कैम्पर को सीज किया है साथ ही 170 बीएनएस के तहत 30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी सौरभ तिवारी ने लगभग 200 से ज्यादा पुलिस जवानों के साथ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है ।


