


Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को राजस्थान के कोटा दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बड़ी घोषणा कर दी है जिसमें नए शिक्षा सत्र से प्रदेश की निजी और सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की एक जैसी यूनिफॉर्म होगी। इसके अलावा शिक्षकों के लिए भी यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य करने की योजना पर सरकार विचार कर रही है शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहा है।
अब शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल से
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राजस्थान सरकार इस बार शैक्षिक सत्र 1 जुलाई की बजाय 1 अप्रैल से शुरू करेगी इस बदलाव के पीछे का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य पुस्तक के उपलब्ध होना और गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलना है।
पेरेंट्स को मिलेगी बच्चों की जानकारी
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान एक और नई व्यवस्था की भी घोषणा की जिसमें बताया गया कि अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी उनके परिजन अभिभावक को और पेरेंट्स को दी जाएगी अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचता है तो उसकी सूचना शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अभिभावकों के रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दी जाएगी इस नई व्यवस्था का उद्देश्य माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों के बारे में तत्काल जानकारी देना और उनकी सुरक्षा और पढ़ाई पर नजर रखने के लिए है दिलावर ने बताया कि यह व्यवस्था जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत बजेगा
मदन दिलावर ने बताया कि उनके पास तीनों विभागों पंचायती राज शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग के लिए अब एक नया नियम लागू किया जाएगा जिसमें इन विभागों में कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ रहेगी और समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया जाएगा इसके अलावा सभी कर्मचारियों की हाजिरी तभी दर्ज होगी जब वह राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत के दौरान उपस्थित होंगे।


