Homeक्राइमबड़ी खबर : बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती योजना बनाते हरियाणा...

बड़ी खबर : बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती योजना बनाते हरियाणा के पांच बदमाश साजो-सामान के साथ गिरफ्तार

basic ad

बड़ी खबर आपणी हथाई न्यूज, गत मध्य रात्रि को बीकानेर पुलिस विशेषकर पुलिस थाना सदर की मुस्तैद गश्त व्यवस्था 1 बार फिर से लाभकारी सिद्ध हुई और बीकानेर शहर में डकैती की बड़ी योजना बनाते मिलन ट्रेवेल्स रोड़ पब्लिक पार्क के पास से 5 सांसी गैंग के हरियाणा निवासी अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया हैं।

पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा व पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग कर विशेष रात्रि गश्त व्यवस्था के निर्देश दिए थे जिसके चलते , अनुष्का कालिया CO सदर दिगपाल सिंह एसएचओ पुलिस थाना सदर व तनेराव सिंह एएसआई उनकी टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान सख़्त निगरानी
व मुस्तैद पुलिस गश्त व्यवस्था के फलस्वरूप हरियाणा हांसी के सांसी गैंग के पाँच सदस्यों को डकैती की योजना बनाते गिरफ़्तार किया गया है । इनके पास से डकैती में काम आने वाले नकब, मिर्च पाउडर ,रस्से ,दस्ताने ,सरिये ,हथौड़े ,ताले तोड़ने के कट्टर इत्यादि बरामद हुए हैं ।पुलिस की मुस्तैद गश्त व्यवस्था से 1 बड़ी डकैती की घटना होने से बच गई । बरहाल पुलिस इनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर