

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पार्टी के सातवें स्थापना दिवस पर कल बीकानेर में आयोजित होने वाली महारैली का नेतृत्व करेंगे।29 अक्टूबर (बुधवार) को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में प्रात:11:15 बजे शुरू होने वाली इस महारैली में हजारों की तादात में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बीकानेर में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि, “राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सभी सदस्यों से मेरी अपील है कि आज शाम को और कल ,प्रत्येक जिले में जिला इकाइयों और प्रदेश कार्यकारिणी में रहे पदाधिकारी और पार्टी परिवार के सदस्य आपस में समन्वय स्थापित करके 29 अक्टूबर को बीकानेर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित हो रही महारैली में आने के लिए बैठक का आयोजन करें और अपने -अपने साधनों से बीकानेर आने की तैयारियां सुनिश्चित करें |”
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल द्वारा आयोजित इस महारैली को लेकर प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषक कल आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर बीकानेर में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों को


