Homeखटाखट स्टोरीSports : मेलबर्न में भी बारिश का खतरा! भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा...

Sports : मेलबर्न में भी बारिश का खतरा! भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, जानिए क्या है पिच का मिजाज

Sports आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मेलबर्न में भी शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है बारिश की आशंका 45 फीसदी है। हालांकि, भारतीय टीम अपनी लय बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। दूसरे मैच से पहले भारत के लिए अच्छी बात सूर्यकुमार का फॉर्म में लौटना है। विश्व कप से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी टीम से बेखौफ खेल की उम्मीद करते हैं और उसके लिए सूर्यकुमार का फॉर्म अहम होगा। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। Ind vs Aus T-20 Match

कैसी है मेलबर्न की पिच
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों में शुमार इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद मिलेगी, लेकिन साथ ही यहां तेज गेंदबाजों को भी जबरदस्त उछाल और पेस मिलने वाला है। इस ग्राउंड पर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर भारत के ही नाम दर्ज है जब उन्होंने 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 125 रन है। मेलबर्न में आज तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 7 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 11 बार जीती है।

संभावित भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।

सम्भावित ऑस्ट्रेलिया इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5), नाथन एलिस और टिम डेविड।



ताजा खबर