

बॉलीवुड आपणी हथाई न्यूज, दिवाली पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंडाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा लगातार दूसरे हफ्ते भी ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और अब यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो रही है।
आदित्य सपोरतर के डायरेक्शन में बनी और मडॉक फिल्म के बैनर चले तैयार हुई है फिल्म हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की सबसे एंटरटेनिंग एंट्री मानी जा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पत्रकार के किरदार के रूप में है जो एक मिस्ट्री यानी रश्मिका से मिलने के बाद वैंपायर बन जाता है। कुल मिलाकर दर्शकों ने फ़िल्म की कहानी,कॉमेडी और परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन को सराहा है जिसके चलते यह फ़िल्म हिट साबित हुई है।


