Homeखटाखट स्टोरीWomen's World Cup 2025 : भारत खिताब से एक कदम दूर.. किसका...

Women’s World Cup 2025 : भारत खिताब से एक कदम दूर.. किसका पलड़ा रहेगा भारी ! साउथ अफ्रीका से फाइनल मुकाबला आज

Women’s World Cup Final Match 2025 आपणी हथाई न्यूज, रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका Women’s World Cup 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब भारत वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में बस एक कदम दूर है। आज मालूम चल जाएगा कि यह खिताब किसके नाम होता है। ind vs Sa Final match

 

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है और इससे पहले खिताब हासिल करने में चूक गई थी। अब भारत के पास एक शानदार मौका है कि खिताब अपने नाम करें। भारत को फाइनल में साउथ अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है, क्योंकि साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

किसका पलड़ा भारी

अब तक भारत और साउथ अफ्रीका 34 बार आमने सामने हुई है जिसमें 20 मैचों में भारत विजयी हुए है। वही बात पिछले दस मैचों की करें तो दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीते हैं।

ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आप भी अगर इस मैच को देखना चाहते हैं, आइए जानते हैं कि यह मैच कहां, कब से कैसे फ्री में देख सकते हैं।भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच कहां खेला जाएगा। वर्ल्ड कप फाइनल मैच, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 2 नवंबर, 2025 यानी आज रविवार को खेला जाएगा। यह महामुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई स्टेडियम में खेला जाएगा। नवी मुंबई स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि आज छुट्टी का दिन भी है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच का समय
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। हालांकि, बिफोर मैच कार्यक्रम 2 बजे से ही शुरू हो जाएगी और लाइव एक्शन 3 बजे शुरू होगी।



ताजा खबर