


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, रविवार की देर रात बीकानेर आ रही जम्मू तवी ट्रेन में हुई चाकू बाजी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के रहने वाले सेना के जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से जम्मू तवी ट्रेन से स्लीपर कोच में बीकानेर लौट रहे थे । जम्मूतवी ट्रेन
इस दौरान स्लीपर कोच में किसी बात को लेकर सैन्य जवान और कोच अटेंडेंटस के बीच विवाद के बाद अटेडेंटों ने जवान पर हमला कर चाकू से वार कर दिए। चलती ट्रेन में हुए इस हादसे में सैन्य जवान घायल हो गया। जिसे लूणकरणसर से पीबीएम के लिए रवाना किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सेना के जवान ने दम तोड़ दिया।
जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि वारदात के सिलसिले में कोच अटेडेंटों को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद देर रात सैन्य अधिकारी भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गये।


